Weather Update: दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश जारी, IMD ने यूपी में येलो तो दिल्ली में रेड अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मॉनसून जारी है। दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई भारी बारिश गुरुवार सुबह तक बूंदाबांदी में बदल गई। मौसम विभाग की माने तो आज भी पूरे दिन बारिश जारी रहेगी। IMD ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की है। किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। 


बता दें कि, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। एटा में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से हालात खराब बने हुए है। राज्य के 5 जिलों में दो दिनों तक तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के कारण राज्य में 37 सड़कें बंद हो गई है। राजस्थान में चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी यही स्थिति है। 


IMD ने दिल्ली में किया येलो अलर्ट जारी 


दिल्ली में बुधवार देर रात जमकर बारिश हुई। भारी बारिश के कारण रात में कई इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, ग्रीन पार्क, मिंटो ब्रिज, पूर्वी दिल्ली और लुटियंस दिल्ली में भारी बारिश हुई। रातभर हुए बारिश के वजह से लोगों को जलजमाव से यातायात व्यवस्था में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंडरपास में पानी भरने से वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह भी हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक मौसम के हिसाब से दिल्लीवासियों के लिए यह वीकेंड एक बार फिर मजेदार होने वाला है। 


उत्तर प्रदेश में रेड और येलो अलर्ट


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई. बारिश का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई गई है कि प्रदेश के मथुरा और आगरा में हालात और भी खराब होने की आशंका है। मथुरा में बुधवार रात हुई भारी बारिश से जलभराव की समस्या हो गई है। इनके अलावा गुरुवार और शुक्रवार के लिए प्रदेश के फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहाँपुर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। राज्य के किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 


वहीं राज्य के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने बताया है कि प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। 


http://dlvr.it/TD7bg6
और नया पुराने