झारखंड में चुनावी मिशन पर PM मोदी, कहा- JMM में घुसा कांग्रेस का भूत, बांग्लादेशी-रोहिंग्या बड़ा खतरा, कम हो रही आदिवासियों की आबादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान PM मोदी ने जमशेदपुर की धरती से देश को वंदे भारत ट्रेन समेत कई योजनाओं की सौगात दिया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से होते हुए रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये। जमशेदपुर के चुनावी मंच से PM मोदी ने झारखंड में चुनावी मिशन की बिगुल फूंकी है।


सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, इन्होंने पाँच साल में झारखंड को केवल लूटने का काम किया है। इनके मंत्री के नौकर के घर से भी नोटों के ढेर मिलते हैं। पीएम ने वहां बैठ लोगों से अपील करते हुए कहा कि, आप इन लोगों से पाई-पाई का हिसाब मांगना। बेरोजगारी का बात करते हुए कहा पीएम ने कहा कि, इन्होंने नौकरी देने का वादा किया, जब तक नौकरी नहीं तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही। लेकिन अब तक एक को भी बेरोजगारी भत्ता मिला क्या?



पीएम मोदी ने कहा कि, JMM में कांग्रेस में भूत घुस गया है। JMM और कांग्रेस मजहब के नाम पर वोट बैंक बनाना चाहते हैं। वोट के लिए ये लोग आदिवासी को मुद्दा बनाते हैं। लेकिन आदिवासियों की चिंता ये नहीं करते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा, क्या ये आदिवासी नहीं थे क्या? लेकिन इन्हें इन्होंने अपमानित किया। 


http://dlvr.it/TDFx2B
और नया पुराने